{"_id":"683859f611069d2b8a0c456e","slug":"youth-arrested-for-raping-a-minor-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112705-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Thu, 29 May 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 29 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में दर्ज हुई जीरो एफआईआर, चमोली पुलिस को हुई हस्तांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। मामले में देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी जिसे चमोली कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित किया गया।
महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री ने बताया कि देहरादून के थाना गढ़ी कैंट में एक महिला ने 26 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी नाबालिग भतीजी के पेट में दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मोहित निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कैंट थाना पुलिस ने 27 मई को जीरो एफआईआर दर्ज कर ज्योतिर्मठ कोतवाली को हस्तांतरित कर दी। छानबीन में पता चला कि घटनास्थल मायापुर गडोरा है जो चमोली कोतवाली में आता है। इसके बाद एफआईआर को विवेचना के लिए चमोली कोतवाली को हस्तांतरित कर दिया गया। चमोली कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।