फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Yatra preparations halted due to snowfall, administration team could not go

Chamoli News: बर्फबारी से रुकीं यात्रा तैयारियां, नहीं जा सकी प्रशासन की टीम

Sat, 22 Feb 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Feb 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Yatra preparations halted due to snowfall, administration team could not go
धाम में बिजली, पेयजल और सीवेज लाइन सुधारीकरण का होना है काम
विज्ञापन

प्रशासन अब मौसम सामान्य होने का कर रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। हाईवे पर बर्फ होने के कारण प्रशासन की टीम धाम तक नहीं पहुंच पा रही है। धाम में बिजली, पानी और सीवेज सहित आम रास्तों का सुधारीकरण होना है। प्रशासन को अब मौसम सामान्य होने और बर्फ पिघलने का इंतजार है।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों पल-पल मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम को धाम में तेज हवाएं चल रही हैं। दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ जमी है। तप्तकुंड, मंदिर परिसर, आस्थापथ के साथ ही अराइवल प्लाजा क्षेत्र में भी चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। बदरीनाथ हाईवे भी हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से ढका हुआ है जिससे प्रशासनिक टीम धाम नहीं जा पा रही है। धाम में सबसे बड़ी समस्या पेयजल और सीवेज की बनी हुई है। मास्टर प्लान के कार्यों से सीवेज लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसका सुधारीकरण होना जरूरी है। इसके अलावा पेयजल लाइन निर्माण भी होना है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी का कहना है कि मौसम सामान्य होने और धाम में बर्फ पिघलने के शीघ्र बाद वहां यात्रा तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मार्च माह से मास्टर प्लान के अधूरे काम भी शुरू हो जाएंगे। चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, उससे पहले यात्रा तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed