{"_id":"6825cc262eee8f973401b487","slug":"workers-remained-on-strike-raised-slogans-against-the-forest-conservator-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112415-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार्यबहिष्कार पर डटे कर्मी, वन संरक्षक के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार्यबहिष्कार पर डटे कर्मी, वन संरक्षक के विरोध में की नारेबाजी
Thu, 15 May 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 15 May 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नंदादेवी बायोस्फीयर के वन संरक्षक के स्थानांतरण की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदा देवी बायोस्फीयर के निदेशक/वन संरक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर चमोली जिले के वन कर्मियों का कार्यबहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा जिससे वन विभाग के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मियों ने सुबह 10 बजे से ही नंदा देवी बायोस्फीयर कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया और वन संरक्षक के विरोध में नारेबाजी भी की। इसके अलावा ज्योतिर्मठ, चमोली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, नंदानगर आदि क्षेत्रों में भी वन कर्मी कार्यबहिष्कार पर रहे। वन कर्मियों ने एलान किया कि जब तक निदेशक का स्थानांतरण नहीं हो जाता वे कार्यबहिष्कार वापस नहीं लेंगे।
वन विभाग के संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के आह्वान पर धरने पर बैठे वन कर्मियों ने आरोप लगाया कि नंदादेवी बायोस्फीयर के निदेशक पंकज कुमार कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। कहा कि बायोस्फीयर के अधीन कर्मचारियों को अभी तक मार्च माह के वेतन का भुगतान भी नहीं हुआ है जिससे कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। धरने पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी, महामंत्री कुलदीप खंडूड़ी, बुद्धि बल्लभ जोशी, अनूप पंवार, विनय कुमार, इंतियाज फारुखी, राकेश चंद्र, सुमन लता जोशी, प्रियंका नेगी आदि मौजूद रहे।