{"_id":"67bdb9178fb519b59d0c3546","slug":"work-started-to-improve-landslide-areas-on-badrinath-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110977-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा की तैयारियां...बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्रों को सुधारने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा की तैयारियां...बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्रों को सुधारने का काम शुरू
Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
सार
बदरीनाथ धाम की यात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी जबकि यात्री दो दिन पहले से ही धाम पहुंचने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में प्रशासन के पास यात्रा की तैयारियों को लेकर दो माह का समय ही शेष है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में भूस्खलन क्षेत्रों में बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिन जगहों पर बरसात में भूस्खलन से हाईवे की स्थिति बदहाल हुई थी वहां अब काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी जबकि यात्री दो दिन पहले से ही धाम पहुंचने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में प्रशासन के पास यात्रा की तैयारियों को लेकर दो माह का समय ही शेष है। सबसे बड़ी चुनौती हाईवे को दुरुस्त करने की है क्योंकि बदरीनाथ हाईवे कई जगह बहुत खराब है।
विज्ञापन
Uttarakhand: गैरसैंण को मिला अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अप्रैल से होगा संचालन
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण जगह-जगह पुश्ते टूटे हैं और हाईवे खस्ताहाल हो गया है। वहीं अब एनएचआईडीसीएल ने हाईवे सुधारने का काम शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे पर टंगणी, पागल नाला, टैया पुल सहित कई भूस्खलन क्षेत्र हैं। इन जगह को दुरुस्त किया जा रहा है। पुश्ते लगाने के साथ ही भूस्खलन क्षेत्रों का ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है।