फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work on two bridges going on at a slow pace

Chamoli News: धीमी गति से चल रहा दो पुलों का काम

Sat, 01 Jun 2024 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 01 Jun 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Work on two bridges going on at a slow pace
गोपेश्वर। उर्गम घाटी में भेंटा-भर्की सड़क पर निर्माणाधीन दो पुलों के निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा होने वाला है लेकिन पुलों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन




हेलंग-उर्गम सड़क पर सलना गांव से भेंटा-भर्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क पर कल्प गंगा के खबाला तोक और कल्पेश्वर के पास पुल बनाए जा रहे हैं लेकिन इनका काम धीमी गति से चल रहा है। पुल नहीं बनने से लोगों को सड़क के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कहा कि अगले साल भेंटा-भर्की में मां भगवती की रथ यात्रा प्रस्तावित है। नौ माह तक चलने वाली इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। अगर तब तक पुल नहीं बना तो लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, हर्षवर्धन सिंह फरस्वाण, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, बलवीर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, पूरण सिंह और भोला सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed