{"_id":"65ba42b20200eabd4004348f","slug":"work-is-going-on-in-full-swing-on-badrinath-highway-there-is-a-jam-of-vehicles-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104341-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"All Weather Road Project: बदरीनाथ हाईवे पर जोरों से चल रहा सड़क चौड़ीकरण का काम, लग रहा वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
All Weather Road Project: बदरीनाथ हाईवे पर जोरों से चल रहा सड़क चौड़ीकरण का काम, लग रहा वाहनों का जाम
Thu, 01 Feb 2024 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:53 PM IST
सार
नंदप्रयाग में पुरसाड़ी कारागार के समीप आपदा से क्षतिग्रस्त करीब 40 मीटर हिस्से में चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है और अब यहां डामर बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह ऑलवेदर रोड परियोजना का काम युद्धस्तर पर चल रहा है जिस कारण यहां बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। बाजपुर से नंदप्रयाग और जोशीमठ के विष्णुप्रयाग से कंचनगंगा तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। बाजपुर में मोटर पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जिसके लिए यहां चट्टान कटिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं नंदप्रयाग में पुरसाड़ी कारागार के समीप आपदा से क्षतिग्रस्त करीब 40 मीटर हिस्से में चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है और अब यहां डामर बिछाया जा रहा है। मैठाणा भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट कार्य भी अलकनंदा साइड से लेकर हाईवे तक किया जा रहा है। साथ ही यहां मलबे में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं। ऐसे में यहां वाहनों का दिनभर जाम लग रहा है। सड़क संकरी होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
Badrinath Highway: भूस्खलन प्रभावित पागलनाला में बनेगी सड़क, चारधाम तीर्थयात्रियों की दूर होगी परेशानी
विज्ञापन
उधर, टैय्या पुल, विष्णुप्रयाग, गोविंदघाट के समीप, लामबगड़, कंचनगंगा क्षेत्र में भी हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। वहीं एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को चाक चौबंद किया जाना है। इसके लिए हिल कटिंग, डामरीकरण और अन्य सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं।