फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work is being done rapidly for electricity and water

Chamoli News: बिजली, पानी के लिए तेजी से किया जा रहा काम

Mon, 13 Apr 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 13 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Work is being done rapidly for electricity and water
फोटो--
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रशासन धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है। धाम में सभी कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ में विद्युत व्यवस्था, पेयजल लाइन व रास्तों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। साकेत चौराह से मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मास्टर प्लान के कार्यों के चलते पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन दिनों यहां यात्रा व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर मशीन, मजदूर व कर्मी लगातार काम कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि धाम में यात्रा व्यवस्था से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। साकेत चौराह से मंदिर वाले मार्ग को दो-चार दिन में ठीक कर दिया जाएगा। कपाट खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed