फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women will produce vegetables on drain land

Chamoli News: महिलाएं करेंगी सब्जी उत्पादन नाली भूमि पर

Sat, 16 May 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 16 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Women will produce vegetables on drain land
फोटो-
विज्ञापन




स्थानीय बाजार और आईटीबीपी में बिकेगा उत्पाद, रीप कर रहा है महिलाओं का प्रोत्साहन

दीपक कुमार



कर्णप्रयाग। विकासखंड के नौली में दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 16 महिलाएं 50 नाली भूमि पर सब्जी उत्पादन करेंगी। ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) इस पहल में महिलाओं का सहयोग कर रही है, जिसका उद्देश्य उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

रीप के आजीविका समन्वयक ताजबर सिंह फर्रस्वाण ने बताया कि सब्जी उत्पादन मल्चिंग विधि और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। मल्चिंग विधि में फसलों के आसपास की मिट्टी को प्लास्टिक शीट या अन्य सामग्री से ढका जाता है। यह मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवार रोकने और उपज बढ़ाने में सहायक है। ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पानी और उर्वरक को सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाता है। यह तकनीक पारंपरिक सिंचाई की तुलना में 70 फीसदी तक पानी बचाती है और पैदावार में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि करती है।
विज्ञापन




जंगली जानवरों से सब्जियों की सुरक्षा के लिए भूमि के चारों ओर चेन लिंक फेंसिंग भी की जाएगी। महिलाएं टमाटर, भिंडी, शिमला मिर्च, बीन्स और बैंगन जैसी सब्जियां उगाएंगी। उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजार और आईटीबीपी में बेचा जाएगा। रीप के जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने कहा कि सब्जी उत्पादन आय का एक बेहतर स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed