फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women tied Rakshasutra to Lord Banshi Narayan

बंशीनाराण मंदिर में हुई विशेष पूजा

Thu, 11 Aug 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Women tied Rakshasutra to Lord Banshi Narayan
उर्गम घाटी में स्थित बंशीनारायण मंदिर के कपाट श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर एक दिन के लिए खोले गए। इस दौरान विशेष पूजा की गई और महिलाओं ने भगवान बंशीनारायण को रक्षासूत्र बांधे। डुमक और कलगोठ गांव के ग्रामीण घरों में तैयार किए गए मक्खन, घी और दूध लेकर आए जिससे भगवान का भोग तैयार किया गया। विभिन्न प्रजाति के फूलों से भगवान बंशीनारायण का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

पुजारी मनोज सिंह रावत ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भी भगवान बंशीनारायण के कपाट खुलते हैं और कुछ समय बाद बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान बंशीनारायण की विशेष पूजा कर उन्हें भोग लगाया जिसमें आसपास के गांव के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। बंशीनारायण को मंदिर की फुलवाड़ी में उगे फूलों से सजाया गया। यहां उगे फूल रक्षाबंधन के दिन ही तोड़ा जाता है। इस दौरान विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह है मान्यता
मंदिर को लेकर मान्यता है कि राजा बलि के आग्रह पर भगवान नारायण पाताल लोक में द्वारपाल बन गए। माता लक्ष्मी उन्हें तलाशते हुए देवर्षि नारद के पास पहुंचीं तो नारद ने उन्हें भगवान नारायण के पाताल लोक में मौजूद होने की बात बताई। माता लक्ष्मी देवर्षि नारद के साथ पाताल लोक गईं और राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर भगवान को मुक्त करा दिया। तब से बंशीनारायण मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें रक्षासूत्र बांधने और उनकी विशेष पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed