फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   women improving forest

बंज्याणी जंगल को संवारने के लिए आगे आई महिलाएं

Tue, 01 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 01 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन

नगर की सुंदरता के प्रतीक बंज्याणी जंगल को संवारने के लिए गोपेश्वर गांव की महिलाएं आगे आई हैं। गांव की करीब 60 महिलाओं ने जंगल के वनीकरण के लिए श्रमदान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नगर से करीब आधा किमी दूर स्थित बंज्याणी जंगल में संरक्षित प्रजाति के बांज के पेड़ मौजूद हैं, लेकिन संरक्षण नहीं होने और अवैध पातन के चलते जंगल का दायरा साल दर साल घट रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पास होने के बावजूद वन विभाग इस जंगल का संरक्षण नहीं कर पा रहा है। अब जंगल को बचाने के लिए मातृशक्ति आगे आई है। महिला नव जागरण समिति से जुड़ी गोपेश्वर गांव की महिलाओं ने श्रमदान कर जंगल को फिर से हराभरा करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय महिला सुशीला सेमवाल, पुष्पा पासवान, रुक्मणी देवी, कुंती, पुष्पा, मधुली, सरोजनी, सतेश्वरी, वर्षा, आशा, मधु, नमिता, प्रेमा, मीना, कुंती, मंजू और सावित्री देवी का कहना है कि बंज्याणी जंगल के संरक्षण के लिए महिलाएं एकजुट हुई हैं।

जंगल में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे यह जंगल लगातार सिमट रहा है। महिलाओं ने जंगल के चारों ओर से चहारदीवारी करने का निर्णय लिया है। इससे वन्य जीव भी आबादी और खेतों तक नहीं पहुंच सकेंगे।


बंज्याणी जंगल की देन है वैतरणी प्राकृतिक जल स्रोत
बंज्याणी जंगल के ठीक नीचे वैतरणी प्राकृतिक जल स्रोत है, जहां साल भर पानी उपलब्ध रहता है। गोपीनाथ मंदिर में शिव के जलाभिषेक के लिए यहीं से पानी की आपूर्ति की जाती है।

महिलाओं का कहना है कि बंज्याणी जंगल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वैतरणी जल स्रोत भी सूखने के कगार पर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed