फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women honored with Tilu Rauteli honor

शशि देवली और अंजना रावत को दिया तीलू रौतेली पुरस्कार

Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Women honored with Tilu Rauteli honor
गोपेश्वर। महान वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर सरकार ने प्रदेश की 21 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से नवाजा है। शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को यह सम्मान दिया गया। तीलू रौतेली पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र व 21 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाणपत्र और दस हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे ने लेखिका व साहित्यकार शशि देवली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना रावत को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि 10 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमति थपलियाल व मशरूम गर्ल बबीता रावत को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि सुशीला देवी को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सम्मान से नवाजा गया। विकास भवन सभागार में सूक्ष्म समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ मनवेंद्र कौर ने तीलू रौतेली पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र व 21 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाणपत्र और दस हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के बीरेंद्र धरम्वाण, सुपरवाइजर देवेश्वरी कुंवर और मीनाक्षी, दीपिका कांडपाल, बलराम कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में दिलसौड़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम मेहर और मोरी क्षेत्र की बीना चौहान को भी सम्मानित किया गया।
टिहरी : कीर्ति, लक्ष्मी और ललिता सम्मानित
नई टिहरी। महिला सशक्तीकरण और आंगनबाड़ी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया। एनआईसी हॉल में मुख्यमंत्री ने पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने औद्यानिक एवं वानिकी विवि रानीचैरी के कृषि विज्ञान केंद्र की ई. कीर्ति कुमारी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। भिलंगना ब्लॉक के लसियालगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी और प्रतापनगर के रौणिया आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ललिता देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप अरोड़ा, सीडीपीओ नीलम रमोला, जिला समन्वयक राजेंद्र चौहान, पूनम नकोटी आदि मौजूद थे।
शिखर पर पहुंचने से ज्यादा वहां टिका रहना महत्वपूर्ण: हर्षा रावत
उत्तरकाशी। प्रसिद्ध पर्वतारोही व उप शिक्षाधिकारी हर्षा रावत को भी तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। कड़े संघर्षों के बाद सफलता के शिखर पर पहुंची उप शिक्षाधिकारी ने कहा कि शिखर पर पहुंचने से ज्यादा वहां टिका रहना महत्वपूर्ण है।

हर्षा रावत का जन्म मोरी ब्लॉक के दूरस्थ भुटाणू गांव में हुआ था। कम उम्र में माता-पिता का निधन होने पर उनका बचपन कड़े संघर्षों से गुजरा। बड़ी बहन वनीता पंवार के सहयोग व कड़ी मेहनत से उन्होंने दिक्कतों के बावजूद पढ़ाई पूरी की। जिसके फलस्वरूप वर्ष 1990 में वह सरकारी शिक्षक बनीं। इस बीच प्रसिद्ध पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल के मार्गदर्शन में वह पर्वतारोहण के क्षेत्र से जुड़ीं और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लिया। साथ ही माउंट ऐवरेस्ट, रुद्रगेरा समेत कई पर्वतारोहण अभियानों में शामिल रहीं। पर्वतारोहण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें डुंडा ब्लॉक का उप शिक्षाधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही साथ राष्ट्रीय साहस पुरस्कार सहित राज्य व जनपद स्तर के कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed