फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   women foucs in MNREGA.

मनरेगा कार्यों पर होगी अब महिलाओं की नजर

Sun, 12 Jun 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (थराली) Updated Sun, 12 Jun 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन

गांव में विकास योजनाओं के निर्माण कार्य की देखरेख का जिम्मा अब महिलाओं ने उठाया है। मनरेगा योजना के तहत गांव में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं होने के कारण महिलाओं ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत तलवाड़ी में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है। यही नहीं विभाग मजदूरों को समय पर आवेदन भी नहीं भरवा पा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष की कई विकास योजनाएं अभी तक अधूरी हैं। इसलिए अब महिलाएं सक्रिय होकर निस्तारण की मांग करेंगी। महिलाओं ने आंधी, तूफान और अतिवृष्टि से हुए फसलों को नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन


साथ ही अग्नि सुरक्षा व अधिक से अधिक वनीकरण पर जोर दिया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया प्राथमिकता के आधार पर विजय सिंह को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र सती नंदी देवी, राजेश्वरी देवी, सुशीला देवी, धर्मा देवी, तुलसी देवी,  चन्द्रकला देवी, उमा देवी, कमला देवी, कलावती देवी, गुडडी  देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी, तुलसी देवी, सावित्री देवी,  कमला देवी, रामेश्वरी देवी, खिलाप सिंह बुटोला, गंगा सिंह, बलवंत राम,  बुद्धिराम, मंजू देवी, दीपा देवी, सोनी देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed