{"_id":"69107289d2dfc1d90f0b879c","slug":"woman-injured-in-bear-attack-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115640-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : भालू के हमलों में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : भालू के हमलों में दो लोग घायल
Sun, 09 Nov 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 09 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदानगर और पोखरी की घटना, एक घायल को श्रीनगर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर/पोखरी (चमोली)। चमोली जनपद में भालू की दहशत थम नहीं रही है। ज्योतिर्मठ, निजमुला घाटी के बाद अब रविवार को भालू ने नंदानगर और पोखरी में एक महिला और एक व्यक्ति पर हमलाकर घायल कर दिया। व्यक्ति जंगल में बकरियां चराने गया था जबकि महिला जंगल घास लेने गई थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
सीक गांव का मोहन सिंह (48) बकरी चराने जंगल गया था। तभी वहां झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। उनके चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण मोहन सिंह को सीएचसी नंदानगर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) रेफर कर दिया गया। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं नगर पंचायत पोखरी के अंतर्गत गुनियाला गांव की एक महिला रुचि देवी (35) पत्नी मनोज कुमार सुबह नौ बजे अन्य महिलाओं के साथ घास काटने के लिए धमतोली के जंगल गई थी। तभी घास काटते समय झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक रुचि देवी पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया। महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण जंगल पहुंचे। रुचि देवी को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि महिला के सिर और पेट पर भालू के नाखूनों से घाव हुए हैं। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।