{"_id":"676a9f3af8d3bf8d7c063f40","slug":"will-honor-26-teachers-who-have-done-better-educational-work-karnpryag-news-c-48-kpg1001-111467-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेहतर शैक्षणिक कार्य करने वाले 26 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेहतर शैक्षणिक कार्य करने वाले 26 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित
Tue, 24 Dec 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Dec 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर के स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक कार्य करने वाले 26 शिक्षकों को संस्थान सम्मानित करेगा। समारोह का आयोजन 29 दिसंबर को संस्थान के सभागार में होगा। डायट के मीडिया प्रभारी डाॅ. कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम त्रैमासिक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 और द्वितीय त्रैमासिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 समेत 26 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। डाॅ. मिश्र ने बताया कि स्कूलों में निपुण मिशन, बहुभाषीय प्रार्थना, किचन गार्डन, दिवार पत्रिका सहित शैक्षणिक कार्यक्रमों को बेहतर करने पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों की चयन समिति में डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत अध्यक्ष, नंदानगर के बीईओ पंकज उप्रेती, गैरसैंण के विनोद मटूड़ा, नारायणबगड़ अनीनाथ, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता लखपत सिंह बर्त्वाल, गोपाल प्रसाद कपरूवाण, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, डाॅ. गजपाल राज, जोत सिंह टम्टा और मनोज धपवाल शामिल थे। संवाद
डायट में खुली भर्ती का विरोध किया
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के शिक्षक शिक्षा फोरम की बैठक में शिक्षकों ने डायट में खुली भर्ती और वर्तमान शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर करने के महानिदेशक के आदेश का विरोध किया है। शिक्षक शिक्षा फोरम के सदस्यों ने इस संबंध में प्राचार्य आकाश सारस्वत के माध्यम से महानिदेशक को पत्र भेजा और आदेश को निरस्त करने की मांग की। बैठक में फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर गजपाल राज ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों की अवहेलना है। उन्होंने स्थायी कैडर बनाने की मांग की। बैठक में वरिष्ठ संकाय सदस्य लखपत सिंह बर्त्वाल, प्रदीप चंद्र नौटियाल, गोपाल प्रसाद कपरूवाण, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, नीतू सूद, सुबोध कुमार डिमरी, मृणाल जोशी और योगेंद्र सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद