फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water is not coming at the stand post in Simli

Chamoli News: सिमली में स्टैंड पोस्ट पर नहीं आ रहा पानी

Sun, 04 May 2025 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 May 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming at the stand post in Simli
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर सिमली में डिम्मर मोटर पुल के समीप सार्वजनिक नल पर पानी नहीं आने से यात्रियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद मनोज पुंडीर, अशोक खंडूड़ी, संदेश डिमरी, जयदीप गैरोला आदि ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व डिम्मर पुल के समीप नैनीताल हाइवे पर जल संस्थान ने स्टैंड पोस्ट बनाकर नल लगाया था लेकिन कुछ दिन पूर्व विभागीय कर्मियों ने इस स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन काट दिया। इस कारण चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और राहगीरों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से स्टैंड पोस्ट पर पानी सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता डीसी पुरोहित ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। संवाद




हेली सेवाएं शुरू करने पर सांसद बलूनी और सीएम धामी का जताया आभार
कर्णप्रयाग। देहरादून से गौचर तक मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत हेली सेवाएं शुरू करने पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि देहरादून से गौचर हेली सेवा शुरू होने से जहां चारधाम यात्रियों को लाभ मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल, विजय चमोला आदि ने हेली सेवा शुरू होने पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed