{"_id":"65534c2aebc2020fdd07c1a4","slug":"water-flowing-on-the-roads-drinking-water-crisis-in-the-city-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3159-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़कों पर बह रहा पानी, नगर में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़कों पर बह रहा पानी, नगर में पेयजल संकट
Tue, 14 Nov 2023 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 14 Nov 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप जगह-जगह लीकेज
लोग बोले, शिकायत के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर में सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं। ऐसे में पानी आम रास्तों और सड़कों पर बह रहा है जबकि हल्दापानी, सुभाषनगर, पुलिस लाइन, नैग्वाड़ और पटियालधार क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी है। स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल संस्थान और नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
मुख्य बाजार के साथ ही गणेश मंदिर के पैदल रास्ते के किनारे से गुजर रही पेयजल लाइनें लीकेज हो रही हैं। जिला सहकारी बैंक के पिछले क्षेत्र में भी कई लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी आम रास्ते पर बह रहा है। महेंद्र सिंह नेगी, कैलाश, मनमोहन और शकुंतला देवी का कहना है कि रास्तों पर पानी बहने से कई स्कूली बच्चे रास्तों में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही पेयजल संकट बना है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय नेता अब्बल सिंह भंडारी का कहना है कि पटियालधार से डिग्री कॉलेज पैदल मार्ग के किनारे 20 से अधिक पेयजल लाइनें गुजर रही हैं। इनमें से कई पाइप लीकेज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि जहां-जहां पेयजल लाइनें लीकेज हो रही हैं, उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। शीघ्र अवर अभियंता को मौके के निरीक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।