फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water flowing in rivers

नदियों में बह रहा नालों का पानी

Sun, 08 Dec 2019 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Water flowing in rivers
प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्णप्रयाग में नगर के आठ बड़े नालों और होटलों की गंदगी को पिंडर व अलकनंदा नदियों में बहाया जा रहा है। नमामि गंगे अभियान के तहत नगर में सीवरेज टैंक बनने के बाद भी नालों का दूषित पानी नदियों में बहने व बैक्टीरिया पनपने से पिंडर नदी में पाई जाने वाली रोहू प्रजाति की मछली अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग नगर की आबादी 15 हजार से अधिक है। ऐसे में नगर की सफाई का जिम्मा नगर पालिका के पास है। अपर बाजार, बस स्टेशन, सुभाषनगर, शक्तिनगर, तहसील व आईटीआई कालोनी, सांकरीसेरा, देवतोली, पुजारी गांव आदि मोहल्लों के करीब 500 आवासीय भवनों के दूषित पानी की निकासी के लिए नगर पालिका ने कई नालियां बनाई हैं। उसके बाद उन सभी नालियों को आठ बड़े नालों के जरिये सीधे पिंडर व अलकनंदा नदी में छोड़ा है। देवगरी और संगम स्थल होने के कारण कर्णप्रयाग में पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों के अलावा गोपेश्वर, जोशीमठ, गैरसैंण, आदिबदरी, पोखरी क्षेत्रों के गांवों से देवी देवता संगम पर स्नान के लिए आते हैं। जीव विज्ञान के जानकारों का कहना है कि दूषित पानी से पिंडर नदी में पाई जाने वाली रोहू प्रजाति की मछली के अस्तित्व पर संकट गहरा रहा है। गंदगी से पिंडर से रोहू मछली सहित अन्य जलीय जंतु लगभग खत्म होने से नदी में जहरीले बैक्टीरिया पनप रहे हैं। कर्णप्रयाग के अलावा सिमली, बगोली, नौली, नारायणबगड़, थराली और देवाल के नालों का दूषित पानी भी पिंडर नदी में बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
अलकनंदा व पिंडर नदियों में गंदगी डालने पर पूर्व में नगर पालिका को फटकार लगाई गई थी। नमामि गंगे के तहत नालों का दूषित पानी नदियों में जाने से रोकने के लिए नदी किनारों पर सीवरेज टैंक बनाए गए हैं। फिर भी दूषित पानी अगर नदियों में जा रहा है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। - देवानंद शर्मा, एसडीएम कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed