{"_id":"670bd14a6fa2fede2a0fe3aa","slug":"wall-journey-of-someshwar-deity-reached-urgam-valley-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108624-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उर्गम घाटी पहुंची सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उर्गम घाटी पहुंची सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा
Sun, 13 Oct 2024 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। स्यूण गांव के आराध्य सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा डुमक-कलगोठ गांव होते हुए उर्गम घाटी के गांवों में पहुंच गई है। रविवार को यात्रा का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया।
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के दर्शनों के बाद सोमेश्वर देवता की यात्रा शनिवार को कलगोठ गांव में पहुंची। रविवार को ग्रामीणों ने सोमेश्वर देवता को अर्ध्य लगाया और पूजा-अर्चना की। पुजारी बंशी प्रसाद सेमवाल ने पंच पूजाएं की। इसके बाद सुबह नौ बजे डोली ने उर्गम घाटी के लिए प्रस्थान किया। कलगोठ गांव के ग्रामीण यात्रा को विदा करने के लिए गांव की सीमा तक पहुंचे। सोमेश्वर देवता ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा ने बताया कि उर्गम घाटी के गांवों से होते हुए यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी, अवतार सिंह पंवार, सूरज राणा, पुजारी बंशी प्रसाद सेमवाल, संतोष राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
मां चंडिका ने घर-घर जाकर पूछीं भक्तों की कुशलक्षेम
गोपेश्वर। सगर गांव की आराध्य देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा सगर गांव में पहुंची। इस दौरान मां चंडिका के ब्रह्म (निशान) ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। भक्तों ने मां चंडिका को अर्घ्य लगाया और पूजा की। रविवार को दिनभर सगर गांव में भ्रमण करने के बाद शाम चार बजे दिवारा यात्रा गोपेश्वर गांव पहुंची। सोमवार को मां चंडिका गोपीनाथ, चंडिका देवी और क्षेत्र के क्षेत्रपाल आकाश भैरव के दर्शन कर गंगोलगांव पहुंचेगी। संवाद