फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Violation of rules is not tolerated under any circumstances

नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

Sat, 01 Feb 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Violation of rules is not tolerated under any circumstances
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, जिला विकास प्राधिकरण के नियमों का पालन करने सहित नगर को स्वच्छ बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने व्यापारियों, स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम वैभव गुप्ता ने परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में वन वे ट्रैफिक का सख्ती से पालन कराया जाए। सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के साथ-साथ ओवर लोडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने आदि के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बाहरी लोगों का सत्यापन कराने, मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई। एसडीएम ने कहा कि नगर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा, एसएसआई नरेंद्र नेगी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्तवाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. मदन मोहन नवानी, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, इंद्र गुसाईं, कुंदन कंडवाल और कैलाश खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्ग दुरुस्त करने की मांग
गैरसैंण। ब्लॉक का मैहलचौंरी-बछुवाबाण मार्ग खस्ताहाल होने पर जनप्रतिनिधियों ने रोष जताया। जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर ने बताया कि तीन किमी सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते वाहन चालक जान-जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए विवश हैं। उन्होंने कई बार कार्यदायी विभाग एडीबी के ईई से मार्ग की क्षतिग्रस्त दीवार दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल्द मार्ग और मार्ग की दीवार दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed