फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vinod Kapruvan will join BJP and leave AAP

भाजपा छोड़ आप में शामिल होंगे विनोद कपरुवाण

Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kapruvan will join BJP and leave AAP
बीजेपी के चमोली जिले के कद्दावर नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण भाजपा छोड़कर आप में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के करीबी माने जाने वाले कपरुवाण के साथ ही श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति प्रो. यूएस रावत के भी आप में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कपरुवाण आप में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विनोद कपरुवाण ने बताया कि वे समर्थकों के साथ दिल्ली में आप की सदस्यता लेंगे। इसके बाद जिले में पार्टी को मजबूती देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कपरुवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार पर कर्मचारी और किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया, जिसके चलते वह पार्टी छोड़ रहे हैं। कपरुवाण लंबे समय से भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष, गढ़वाल विवि के सीनेट के सदस्य और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रहे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed