फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers stand firm in their protest despite the rain.

Chamoli News: बारिश के बीच भी आंदोलन पर डटे ग्रामीण

Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 27 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers stand firm in their protest despite the rain.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। मोहनखाल-किनजाणी-चोपता-तुंगनाथ मार्ग के निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति का धरना रविवार को 44वें दिन भी जारी रहा। लगातार बारिश के बावजूद ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण के लिए शासन से सकारात्मक जवाब नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मोहनखाल में धरना स्थल पर आयोजित सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अब ग्रामीणों के धैर्य का बांध टूटने लगा है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निवासी महेंद्र भट्ट पर भी क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर ललित मोहन, विवेक थपलियाल, रविंद्र थपलियाल, ओमप्रकाश, सौरभ, राहुल, सूरज, गोविंद, हरीश, कल्पेश्वरानंद और व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed