फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers protest against stone crusher

स्टोन क्रेशर हटाने को लेकर तहसील में प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against stone crusher
ककरतोल में प्रस्तावित स्टोन क्रशर का पास्तोली, ताजपुर व जबरकोट के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ‘क्रशर हटाओ गांव व खेत खलिहान बचाओ’ नारे के साथ पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन क्रशर लगने वाली जगह के समीप प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र हैं। क्रशर की आवाज व धूल से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने क्रशर के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के कपूर सिंह ने कहा कि पास्तोली ताजपुर और जबरकोट के बीच राजस्व गांव ककरतोल में लगने जा रहे स्टोन क्रशर का ग्रामीण पहले से ही विरोध कर रहे हैं। इसके लिए तीन गांवों के ग्रामीणों ने एक संघर्ष समिति का गठन किया है, जिसके बैनर तले सभी ग्रामीण प्रशासन से क्रशर मशीन हटाने की मांग कर रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। कहा यदि यहां स्टोन क्रशर लगाया गया तो वे आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय सिंह, नीरज सिंह किरन देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी, मुकेश सिंह और पुष्पा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed