{"_id":"65805d23e5b9103bb50b0f8c","slug":"villagers-offered-arghya-to-mother-goddess-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-310023-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मां द्वारी देवी को ग्रामीणों ने लगाया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मां द्वारी देवी को ग्रामीणों ने लगाया अर्घ्य
विज्ञापन
लांखी क्षेत्र की आराध्य मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा सोमवार को कुंतरी गांव पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां द्वारी देवी की डोली को अर्घ्य लगाया और पूजा-अर्चना की। सोमवार को देवी के निशाणों ने उस्तोली, फाली और कुंतरी गांव में घर-घर जाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। रात्रि प्रवास के लिए माता की दिवारा यात्रा फरखेत गांव पहुंची। मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा 24 साल बाद आयोजित हो रही है। इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वाण, रघुवीर सिंह, दीवान सिंह, मुख्य पुजारी ललिता प्रसाद सती, जसपाल सिंह, बचन सिंह और होशियार सिंंह आदि मौजूद रहे।
गिरजा भवानी मंदिर में महानवरात्रि का आयोजन
ब्लॉक के कड़ाकोट पट्टी के चोपता गांव में स्थित सिद्धपीठ राजराजेश्वरी गिरजा भवानी मंदिर में महानवरात्रि का आयोजन हो रहा है। सोमवार को विधायक भूपालराम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी शाह मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। दोपहर बाद हुई सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फरस्वाण के नाम रही। इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह, अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव सरोप सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चोपता निवासी सुरजीत नेगी एवं उनकी पत्नी कविता नेगी ने मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। सुरजीत ने बताया कि उसने पत्नी के साथ मां राजराजेश्वरी गिरजा भवानी से नौकरी की मनोकामना की थी और मां ने अपनी कृपा बरसा कर हम दोनों को एक साथ सरकारी क्षेत्र में कार्य करने का आशीर्वाद दिया है।
किरुली गांव में पांडव नृत्य से बढ़ी रौनक
बंड क्षेत्र के किरुली गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। 14 दिसंबर से आयोजित पांडव नृत्य में पांडव पश्वा अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी भी अपने गांव पहुंचे हैं जिससे गांव में रौनक लौट आई है। पांडव नृत्य का आयोजन क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और बंड मेला समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने बताया कि पांडव नृत्य के दौरान पश्वा ढोल दमाऊं के साथ नृत्य कर रहे हैं। 23 दिसंबर काे पांडव परिवार गंगा स्नान के लिए जाएंगे और 24 को इस आयोजन का समापन होगा।