{"_id":"66cc6409f486dec78d0eec85","slug":"villagers-of-dumuk-observed-mass-fast-for-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-107774-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क के लिए डुमक के ग्रामीणों ने रखा सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क के लिए डुमक के ग्रामीणों ने रखा सामूहिक उपवास
Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को 26वें दिन भी डुमक गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने सामूहिक उपवास रखकर आक्रोश जताया। गांव के बजीर मंदिर से धरनास्थल तक आक्रोश रैली भी निकाली गई। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द सड़क निर्माण को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम सिंह और अंकित भंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर पीएमजीएसवाई और ज्योतिर्मठ तहसील प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यदि जिम्मेदार विभागों का यही रवैया रहा तो क्षेत्र में जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद