फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers furious over non-opening of Simli-Shaileshwar motor road

सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग न खुलने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 11 Aug 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over non-opening of Simli-Shaileshwar motor road
सिमली-शैलेश्वर मार्ग खोलने की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : KARNPRYAG
सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने के कारण आठ दिन से आवाजाही ठप है। मलबा न हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेेबाजी की।
विज्ञापन

सेनू गांव के पूर्व प्रधान मलक नेगी, कुलदीप चौहान, अजय सिंह, सरेंद्र ने नारेबाजी कर कहा कि लगातार हो रही बारिश से सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ रखा है। ग्रामीणों ने कुछ स्थानों पर खुद मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया लेकिन तीन चमोला सांकला गदेर के ऊपर, जाबर और गैरोली के पास आए भारी मलबे को हटाने के लिए कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कहा गया लेकिन मलबा हटाने का काम तेज गति से नहीं किया गया। उन्होंने विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। सेनू, चमोला, गैरोली, कनोठ, सिमल्ट आदि गांवों के सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गोपी डिमरी ने कहा कि सड़क बंद होने से लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मोटर मार्ग खोलने की मांग की।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के एई पन्नी लाल का कहना है कि सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पर जेसीबी लगाई गई है। मोटर मार्ग पर बडे़-बडे़ पत्थरों के आ जाने से समय लग रहा है। कंप्रेशर मशीन से पत्थरों को तोड़कर बंद पडे़ मोटर मार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed