फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers complained of not coming to school on time of teacher posted in Pravi Palabra

ग्रामीणों ने प्रावि पलबरा में तैनात शिक्षक के समय पर स्कूल न आने की शिकायत की

Wed, 07 Aug 2019 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers complained of not coming to school on time of teacher posted in Pravi Palabra
प्राथमिक स्कूल पलबरा में जुलाई माह से मिड-डे मिल नहीं बनने और शिक्षक के नियमित स्कूल न आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर शिक्षक की शिकायत कर तबादले की मांग की। कहा यदि दस दिन में शिक्षक का तबादला नहीं हुआ तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षाधिकारी तथा बीईओ को भेजे ज्ञापन में पलबरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान कुंवर राम, खड़क राम, कांति देवी आदि ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पुष्कर राम समय पर स्कूल में नहीं पहुंचते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं। जुलाई माह से विद्यालय में मिड-डे मिल भी नहीं बन रहा है। नाराज ग्रामीणों ने शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया और मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने दस दिन में शिक्षक का तबादला न होने पर बच्चों को विद्यालय न भेजने की चेतावनी दी। बीईओ जीडी कुनियाल ने कहा कि मामले की जांच के लिए उप शिक्षाधिकारी केदार सिंह रावत को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed