फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers camped in the forest for five km road

Chamoli News: पांच किमी सड़क के लिए ग्रामीणों ने जंगल में डाला डेरा

Wed, 07 Feb 2024 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Feb 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers camped in the forest for five km road
जंगल में लगाया टेंट, चल रही रसोई भी
विज्ञापन

अब एक और आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठा
-गांव से 14 किमी दूर जंगल में रात दिन दे रहे हैं धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। सड़क सहित अन्य मांगों के लिए खनसर पट्टी के देवपुरी के ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा। ग्रामीण स्वीकृत पांच किमी सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर समर्थन में गांव से करीब 14 किमी दूर जंगल में दिन-रात धरने पर डटे हैं। वहीं बुधवार को गांव में एक और ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठा। अब यहां दो लोग आमरण अनशन पर डटे हैं जंगल में ग्रामीण जहां टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं वहीं रसोई भी चल रही है।
पांच फरवरी से पूर्व प्रधान कुंवर सिंह आमरण अनशन पर हैं जबकि बुधवार को लखड़ गांव के चंद्रा दत्त ने भी आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी समिति के हरेंद्र कंडारी ने बताया कि जंगल में टेंट लगाकर रात में 25 से 30 ग्रामीण धरना दे रहे हैं और यहां रसोई भी चल रही है। एक ओर जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं रात में जंगली जानवरों के आने का डर भी बना हुआ है। इधर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. अर्जुन रावत सहित प्रशासन और लोनिवि के अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता के लिए विनायक धार रवाना हुए। बुधवार को धरना देने वालों में गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, टैटुड़ा के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, मित्र मंडली संघर्ष समिति के अध्यक्ष शयन सिंह नेगी, भूपाल फरस्वाण, इंद्र सिंह, हरेंद्र कंडारी ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन हमारी मांगों का संज्ञान नहीं लेंगे आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने भी धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया। बधाण-खीडा-खनसर मित्र मंडली संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी सड़क बन जाए घट जाएगी 19 किमी पैदल दूरी
खनसर पट्टी को थराली से जोड़ती है बूंगीधार-मेहलचौंरी-बछुवाबाण सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के खनसर पट्टी को थराली से जोड़ने वाली पांच किमी सड़क को वन अधिनियम की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। इस कारण ग्रामीणों को जंगल के रास्ते करीब 19 किमी से अधिक पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यह सड़क बन जाए तो ग्रामीणों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा और गांव तक सीधे वाहन पहुंचेंगे। वहीं खनसर से थराली जाने के लिए सड़क मार्ग की दूरी भी कम हो जाएगी।
गैरसैंण के बीएमबी (बूंगीधार-मेहलचौंरी-बछुवाबाण) सड़क के देवपुरी से विनायक धार होते हुए थराली के कस्बीनगर तक 19 किमी गैरसैंण डिवीजन और थराली से करीब छह किमी सड़क थराली डिवीजन के पास स्वीकृत है। ग्रामीणों का कहना है कि गैरसैंण के खनसर पट्टी के देवपुरी, लखड़, नैल, पत्थरकट्टा, झूमाखेत, उत्तरी आदि गांवों की रिश्तेदारी थराली के गांवों से है। ऐसे में एक दूसरे क्षेत्र के गांवों के लोगों का आवागमन, शादी समारोह सहित अन्य कामकाज इस मार्ग से नजदीक पड़ते हैं लेकिन स्वीकृति के बाद भी यह मार्ग नहीं बन पाया। इधर लोनिवि गैरसैंण के सहायक अभियंता ललित अधिकारी का कहना है कि 19 किमी सड़क में से देवपुरी से विनायक धार तक करीब 14 किमी सड़क बनी है। विनायकधार सड़क का अंतिम छोर है। इस कारण देवपुरी से विनायधार तक सड़क पर कोई वाहन नहीं चलता और ग्रामीणों को यह 19 किमी दूरी भी पैदल ही तय करनी पड़ती है। विनायक धार से आगे के लिए 5 किमी की स्वीकृति है जिसकी प्रक्रिया वन अधिनियम में गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed