{"_id":"680f79ac0459bb1af302d001","slug":"villagers-and-forest-department-together-extinguished-the-fire-in-gwad-forests-karnpryag-news-c-48-kpg1001-114353-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर बुझाई ग्वाड़ के जंगलों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर बुझाई ग्वाड़ के जंगलों की आग
Mon, 28 Apr 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Apr 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी में ग्वाड़ गांव के जंगलों में शनिवार रात को आग लगने से बांज, बुरांश और काफल के पेड़-पौधे जल गए। साथ ही वन्य संपदा को भी नुकसान हुआ। रविवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग बुझाई। विनोद कंडवाल, दिनेश कंडवाल, आशीष कंडवाल, महेंद्र कंडवाल, जगदीश कंडवाल आदि ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने जंगलों में आग लगाई। वहीं नारायणबगड़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने कहा कि आग वन पंचायत और सिविल क्षेत्र में लगी थी जिसे ग्रामीणों की मदद से मिलकर बुझा लिया गया है। वन विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। कहा कि कहीं भी आग लगने की घटना पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। संवाद