फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vikram Rawat became the state president of PWD Ministerial Association.

Chamoli News: विक्रम रावत बने लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 04 Nov 2023 06:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Vikram Rawat became the state president of PWD Ministerial Association.
गौचर। गौचर में लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का नौवां द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के चुनाव हुए, जिसमें विक्रम रावत प्रदेश अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। जबकि आरडी नौटियाल प्रदेश महामंत्री चुने गये।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सचिवालय संघ के महासचिव मुकेश बहुगुणा, राकेश जोशी, सीताराम पोखरियाल और पूर्णानंद नौटियाल की देखरेख में हुए चुनावों में अध्यक्ष व महासचिव के अलावा दीपक बिष्ट प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए। गढ़वाल क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, गणेश रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव सिंह महामंत्री और कुमाऊं क्षेत्र से अमित सांगुड़ी क्षेत्रीय अध्यक्ष और कंचन आर्य क्षेत्रीय महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होने के बाद नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी ने स्थानांतरण में मिनिस्टीरियल कार्मिकों को एक्ट में छूट दिए जाने, पदोन्नतियों में कर्मचारियों को उनके अनुरोध पर ऐच्छिक स्थान पर पदोन्नति दिए जाने, पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन प्रमुख अभियंता को प्रेषित किया। मौके पर संघ के चमोली जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष भानुप्रताप, हरेंद्र कोहली, पंकज नेगी, उम्मेद सिंह, अमित भंडारी, मातबर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed