{"_id":"6117c79f8ebc3ee04d29d9ca","slug":"video-of-taking-money-for-corona-investigation-goes-viral-karnpryag-news-drn3874838103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के पैसे लेने का विडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के पैसे लेने का विडियो वायरल
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कोरोना एंटीजन जांच पर आठ युवाओं से साढ़े छह हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। पैसे देने वाले एक युवक ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। मामले में डीएम ने सीएमओ चमोली को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आरोप को गलत बताया है।
वाण गांव निवासी विपिन ने बताया कि आठ युवाओं का चयन निम के प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इसके लिए कोरोना एंटीजन जांच की रिपोर्ट मांगी गई थी। एंटीजन जांच के लिए वे शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी के पास गए। आरोप है कि चिकित्साधिकारी ने आठों युवकों से एक-एक हजार रुपये मांगे। शनिवार को सभी युवक एंटीजन जांच के लिए अस्पताल गए और साढ़े छह हजार रुपये डॉक्टर को दिए। विपिन ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विपिन ने बताया कि शनिवार को आठ युवकों की एंटीजन जांच हुई। पहले डॉक्टर ने आठ हजार मांगे थे, लेकिन बाद में उन्होंने साढ़े छह हजार लिए। उन्होंने विभाग से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की।
- साढ़े छह हजार लेने का आरोप गलत है। मेडिकल फिटनेस के लिए एक व्यक्ति से 280 व पर्ची के 13 रुपये लिए गए। गलती से 180 रुपये ज्यादा लिए गए थे, जो लौटा दिए जाएंगे। - डॉ. शहजाद अली, प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल।
विज्ञापन
-यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। - तृप्ति बहुगुणा, डीजी हेल्थ।
-प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। सीएमओ चमोली को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी चमोली।