फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Veteran Congress leader Surendra Singh Lingwal passes away

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल का निधन

Thu, 22 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Veteran Congress leader Surendra Singh Lingwal passes away
चमोली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस के वयोवृद्ध कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल (94) का निधन हो गया। जॉलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह लिंगवाल मूल रूप से ग्राम खड़खोला, कंडवालस्यूं पट्टी, कोट ब्लॉक, जिला पौड़ी के रहने वाले थे। उनका परिवार लंबे समय से गोपेश्वर में रह रहा है। लिंगवाल वर्ष 1965 में कोट ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। वर्ष 1971 में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चुने गए थे। वे लंबे समय तक चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। मौजूदा समय में वे उत्तराखंड व्यापार मंडल के संरक्षक थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला बार संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, यशवंत बर्तवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ शंकर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed