फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehilce dropped in valley while going back from school,eight injured including six school children.

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, छह स्कूली बच्चों सहित आठ घायल

Fri, 26 Jul 2019 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Vehilce dropped in valley while going back from school,eight injured including six school children.
घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में घायलों को निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक मैक्स सैंती गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर दस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में सवार छह स्कूली बच्चे, शिक्षक व चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छह को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर एक मैक्स स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घाट से भेंटी गांव की ओर घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सेंती गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गया। वाहन में सवार इंदु मैंदोली (8 वर्ष) पुत्री भूपेश मैंदोली, दीपक (5 वर्ष) पुत्र भूपेश मैंदोली, शिक्षक भूपेश मैंदोली पुत्र कपिलदेव (45), सलोनी (12) पुत्री मनोज बिष्ट, कनिष्का (6 वर्ष) पुत्री अशोक सिंह, सुमित (10) पुत्र मनोज बिष्ट सभी ग्राम-लांखी (घाट), आदर्श (4 वर्ष) पुत्र देवेंद्र प्रसाद, ग्राम-सेंती और दिनेश लाल पुत्र मोहन लाल (चालक), ग्राम-बांजबगड़ (घाट) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पटवारी मोहन सिंह व अन्य तहसील कर्मी और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी घाट में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद इंदु, भूपेश, दीपक, कनिष्का, आदर्श और दिनेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि सुमित और सलोनी पर कम चोटें होने के कारण उनका उपचार सीएचसी घाट में चल रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
मदद के लिए नहीं पहुंची पुलिस
घाट। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि घाट पुलिस चौकी से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर दोपहर वाहन दुर्घटना हुई। लोगों ने इसकी सूचना घाट चौकी को दी, लेकिन आधा घंटे बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। जबकि घाट बाजार के व्यवसायी दुकानें छोड़कर और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और बचाव में जुट गए। वहीं चौकी प्रभारी ध्वजवीर पंवार का कहना है कि दुर्घटनास्थल चौकी से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर है। दुर्घटना की सूचना पच्चीस मिनट बाद दी गई। वे स्वयं मौके पर पहुंचे थे। घायलों को अलग-अलग वाहनों में अस्पताल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed