फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles stuck during road show, police worked hard to clear the jam.

Chamoli News: रोड शो के दौरान फंसे वाहन, जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 21 Mar 2024 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck during road show, police worked hard to clear the jam.
गोपेश्वर नगर के तिराहे पर लगा वाहनों का जाम। संवाद
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के रोडशो के दौरान नगर की सड़कों पर एक घंटे तक जाम लग गया। नगर के मुख्य तिराहे पर वाहनों को निकालने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। जाम को देखते हुए जिला पंचायत रोड को वनवे कर दिया गया है। वाहनों की निकासी बाईपास से करवाई गई लेकिन जीरो बैंड से मुख्य तिराहे तक जाम लग गया।

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस लाइन से पांच बजे से अनिल बलूनी का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो शुरू हुआ तो वाहनों की आवाजाही बाईपास से करवा दी गई लेकिन जीरो बैंड से मुख्य तिराहे तक दर्जनों वाहन फंस गए। ऐसे में वाहनों को मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस लाइन तक निकाला गया। जब रैली मंदिर मार्ग की ओर पहुंची तो वाहनों का रैला भी रैली के पीछे लग गया, जिससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की निकासी नहीं हो पाई। नगर में करीब एक घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed