{"_id":"56fff91d4f1c1bdc78f00175","slug":"valley-bridge-bridge-construction-and-removal-performance-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण व वैली ब्रिज हटाने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण व वैली ब्रिज हटाने की मांग पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एडीबी और निर्माणदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग मुख्य बाजार स्थित मोटर पुल का निर्माण और वैली ब्रिज हटाने की है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग की कि यदि सोमवार से पुल पर कार्य शुरू न हुआ तो पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी और व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत के नेतृत्व में व्यापारी ाऔर नगरवासी मुख्य बाजार से केदारबगड़ होते हुये तहसील मुख्यालय पहुंचे। ब्लाक प्रमुख जोशी ने कहा कि आपदा को तीन वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुल की मरम्मत नहीं हुई। जिससे पुल के निकट स्थित व्यापारियों और जनता को हर समय खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि तीन सालों में दो साल तक तो लोक निर्माण विभाग ने खानापूर्ति की और अब एक साल से एडीबी गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इससे हादसा होने का डर है। बैली ब्रिज जीर्ण-शीर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
इस पर भारी लोडेड वाहन जा रहे हैं। यदि इससे कोई हादसा होता है तो संपूर्ण जिम्मेदारी एडीबी लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की होगी। उषा रावत ने कहा कि वैली ब्रिज का आधार उनके आवासीय भवन पर है। यदि वैली ब्रिज को समय से नहीं हटाया गया तो उससे सारी बस्ती तबाह हो जायेगी। उन्होंने निर्माणदायी संस्था पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया।
उपजिलाधिकारी अनूप नौटियाल ने कहा कि वे इस संबंध में एडीबी के अधिकारियों से शीघ्र वार्ता करेंगे और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी निर्माण दायी संस्था के कार्यालय पर धरना देने गये।
इस मौके पर प्रकाश भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, नरसिंह, सुलेमान अहमद, राजेंद्र सिंह गुंसाई, महाबीर सिंह, इदरीश, जफर हुसैन, कयूम, दिनेश जोशी, सज्जाद, मोबिना और मुख्तार सहित कई व्यापारी आदि थे।