फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vaishnav people are those who say...

Chamoli News: वैष्णव जन तो तेने कहिये जे...

Thu, 02 Oct 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Oct 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Vaishnav people are those who say...
फोटो
विज्ञापन

चमोली जिले में उत्साह के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती
सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में उत्साह के साथ मनाई गई। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे... भजन भी गाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूली छात्राओं ने गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे’ और ‘रघु पति राघव राजा राम’ की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, जिला महामंत्री भाजपा अरुण मैठाणी, सतेंद्र असवाल, अवधेश कुमार, युद्धवीर बर्त्वाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा संरक्षण समिति व शिक्षा विभाग की ओर से जीआईसी मैठाणा में स्वच्छता उत्सव आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य व पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने गांधी के विचारों के बारे में बताया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी गोविंद सिंह बुटोला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। उधर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और संकल्प अभियान के संयुक्त प्रयासों से बरगद, पीपल, कटहल आदि के 40 पौधे लगाए गए। मौके पर डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अभियान के संयोजक मनोज तिवारी, दिनेश तिवारी, रेंज अधिकारी पीके गौड़, अनूप पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक पोखरी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, तहसील, नगर पंचायत में भी गांधी जयंती मनाई गई। अलग-अलग हुए कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, ईओ बीना नेगी, ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख राजी देवी, बीडीओ शिव सिंह भंडारी, लोनिवि में ईई राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापुरुषों के योगदान को किया याद
कर्णप्रयाग/गौचर/नारायणबगड़/आदिबदरी। विकासखंड कर्णप्रयाग के अंतर्गत राप्रावि एवं उप्रावि घतोड़ा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इस दौरान राष्ट्र प्रेम गीत, रामधुन एवं वैष्णव जन तो तेने कहिए.. का सामूहिक गायन हुआ। नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने ध्वाजारोहण किया। कर्णप्रयाग, नौटी, नंदासैंण, लंगासू, सिमली आदि जगह भी कार्यक्रम हुए। वहीं गौचर में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने प्रभातफेरी निकाली। राजकीय कार्यालयों और अन्य संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया गया। नारायणबगड़, आदिबदरी, थराली और देवाल में भी कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed