फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uproar in women tehsil and police station in Pulna village

पुलना गांव में महिलाओं का तहसील और थाने में हंगामा

Thu, 25 Mar 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Uproar in women tehsil and police station in Pulna village
उर्गम घाटी के सलना गांव की नव विवाहिता की मौत के मामले में कार्रवाई में हो रही देरी पर पुलना गांव की महिलाओं ने तहसील परिसर और थाने में हंगामा किया। हंगामा होते देख जोशीमठ पुलिस हरकत में आई और मृतका की सास और पति को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उर्गम के सलना गांव की ममता देवी (23) दो मार्च को घर के कमरे में फंदे पर झूलती हुई मिली थी। उसकी चार माह पहले ही पुलना निवासी ममता की शादी अरुण कुमार से हुई थी। नव विवाहिता की मौत के मामले में ममता के मायके वालों ने राजस्व पुलिस में दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को पुलना गांव की महिलाओं ने तहसील परिसर पहुंचकर हंगामा किया। तब एसडीएम ने बताया कि मामला पुलिस को दे दिया गया है, उसके बाद महिलाएं थाने में पहुंचीं और वहां हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से मामले में हो रही देरी का कारण पूछा। मृतका की मां जमुना देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही दहेज के लिए ममता को प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी अभी तक पुलिस क्यों इस मामले में कार्रवाई नहीं कर पाई है। विवेचना अधिकारी विमल प्रसाद ने जल्द मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जोशीमठ पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में ममता के पति अरुण कुमार और सास बसंती देवी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed