{"_id":"6928375fe10b836e6c0f8822","slug":"unveiling-of-the-statue-of-martyr-satish-chandra-sati-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-119529-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शहीद सतीश चंद्र सती की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शहीद सतीश चंद्र सती की मूर्ति का अनावरण
Thu, 27 Nov 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Nov 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। ऑपरेशन विजय के कारगिल के शहीद और 17 गढ़वाल के नायक सतीश चंद्र सती के पैतृक गांव सिमली के जाखोली सिमार में स्थापित प्रतिमा का अनावरण विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि यहां पर स्थापित शहीद सतीश चंद्र सती की प्रतिमा केवल पत्थर की मूरत नहीं है बल्कि उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश भक्ति का प्रतीक है। यह हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। शहीद सतीश चंद्र पिता महेशानंद सती ने विधायक से नारायणबगड़-परखाल मोटर मार्ग का नाम उनके शहीद पुत्र के नाम पर रखे जाने का आग्रह किया। इस मौके पर राजेंद्र सती, लक्ष्मी प्रसाद सती, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, जिपंस साक्षी नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सती, देवेंद्र नेगी, भूपेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे। संवाद