फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unseasonal rains create trouble for farmers, damage to crops

Chamoli News: बेमौसमी बारिश किसानों के लिए बनी मुसीबत, फसलों को हुआ नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains create trouble for farmers, damage to crops

विज्ञापन
बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां झड़ीं, नहीं कर पा रहे धान की बुआई





इन दिनों रुक-रुककर हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान पहुंच रहा है। काश्तकार धान की बुआई नहीं कर पा रहे हैं जिससे धान की पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। साथ ही गेहूं, जौ, सरसों, मटर और आलू की खेती के लिए भी यह बारिश नुकसानदायक है। गेहूं की बालियां झड़ रही हैं।



चमोली जनपद के दशोली, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्रों में गेहूं की फसल पकने के लिए तैयार है लेकिन अब बारिश और ओलावृष्टि से फसल चौपट हो रही है। लोग धान की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। पोखरी के जगदीश नेगी, प्रमोद नेगी, मनोज, रमेश लाल, बलवंत राणा, देवेश्वरी देवी और भादू लाल का कहना है कि यह बेमौसमी बारिश गेहूं, जो, सरसों, मटर और आलू की फसल के लिए लाभदायक नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल ने बताया कि मार्च माह के अंत तक हो रही बारिश प्राकृतिक जलस्रोतों को भले ही रिचार्ज कर दे लेकिन यह बारिश फसलों के लिए कतई लाभदायक नहीं है। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है जिससे लोग धान की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में नमी अधिक होने से आलू की फसल की बुआई भी रुक गई है जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर कर्णप्रयाग, लंगासू, आदिबदरी, गैरसैंण, नौटी, नंदासैंण, थराली में भी बारिश हुई। गुमड़, रतगांव, कोलपुड़ी, बमोटिया, रूईसाण गांवों की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इस तरह के मौसम में बदलाव से लोग हैरान हैं। रूपचंद, मोहनराम, श्यामलाल, देवी सिंह, बलवंत सिंह ने कहा कि बारिश से खरीफ की बुआई प्रभावित हुई और आलू की फसल भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुनोत्री धाम, खरसाली गांव, फूलचट्टी सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप

बीते बृहस्पतिवार शाम से क्षेत्र में हो रही बारिश से दुर्बिल क्षेत्र में बिजली लाइन टूट गई जिससे यमुनोत्री धाम सहित खरसाली गांव, फूलचट्टी, नारायण पुरी, जानकीचट्टी बनास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बिना बिजली के लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर, उर्जा निगम ने मौसम अनुकूल होने पर जल्द आपूर्ति सुचारु करने की बात कही।




बिजली न होने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही वहीं लोग ठंड से बचने के लिए हीटर भी नहीं जला पाए। यमुनोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरुप उनियाल, गिरीश उनियाल ने बताया कि बिजली न होने से इसका असर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। 24 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। सचिव सुरेश उनियाल ने यात्रा तैयारियों के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने पर सवाल उठाए। कहा कि अभी यह हाल है जब यात्रा शुरू होगी और बिजली बंद होगी तो तीर्थयात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इधर एई उर्जा निगम सेमवाल का कहना है कि दुर्बिल के पास बिजली लाइन टूटने से समस्या आई है। बारिश थमने पर इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed