फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uncontrolled vehicle falls into ditch, driver killed, two brothers injured

Chamoli News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, दो भाई घायल

Mon, 10 Nov 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Nov 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle falls into ditch, driver killed, two brothers injured
फोटो
विज्ञापन

एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट किया, दूसरे को नारायणबगड़ लाए
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। मींग गदेरा-हंसकोटी-खैनोली मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे एक टैक्सी मींग गदेरा से गड़कोट जाते हुए गड़कोट गांव के पास लैलाछीना तोक में अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना पर राजस्व और रेगुलर पुलिस, एसडीआरएफ सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजस्व उपनिरीक्षक गड़कोट रोशन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चालक प्रकाश सिंह (35) पुत्र बलवीर सिंह ग्राम गड़कोट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दो भाई दर्शन सिंह (36) और विक्रम सिंह (26) पुत्र पुष्कर सिंह ग्राम ग्वाड़ लगा गड़कोट घायल हो गए। सभी को खाई से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को पहले कुलसारी हेलिपैड स्थित सीएचसी थराली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया। जबकि दूसरे घायल दर्शन सिंह को नारायणबगड़ अस्पताल लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन सिंह को भी उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंसेट
गांव में शोक
गड़कोट गांव के पास हुए इस हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है। विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed