{"_id":"69e386b2d7ce52be5b095973","slug":"umbrella-and-idol-stolen-from-indramati-temple-in-maithana-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-118181-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मैठाणा के इंद्रामती मंदिर से छत्र व मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मैठाणा के इंद्रामती मंदिर से छत्र व मूर्ति चोरी
Sat, 18 Apr 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
- 16 अप्रैल की रात हुई घटना, एसपी से मिले स्थानीय लोग
गोपेश्वर। मैठाणा गांव मं स्थित इंद्रामति मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। साथ ही एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल की रात को मैठाणा गांव के इंद्रामती मंदिर में चोरी हो गई। मंदिर से तीन छतर, चांदी की मूर्ति सहित अन्य सामग्री चोरी हुई है। बताया कि मंदिर से करीब आठ लाख रुपये तक की सामग्री चोरी की गई है। अगले दिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। चमोली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शनिवार को स्थानीय लोगों ने एसपी सुरजीत सिंह पंवार से मुलाकात कर उन्हें इस मामले से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ललित कुंवर, अमन कुंवर, योगी नेगी भी शामिल रहे। संवाद