फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ukrand protested against the government in Tehsil

उक्रांद ने सरकार के विरोध में तहसील में दिया धरना

Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ukrand protested against the government in Tehsil
सरकार से गुस्साए उक्रांद नेताओं ने तहसील में दो घंटे धरना दिया। दरअसल अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर वह प्रधानमंत्री से मिलने बदरीनाथ जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने गौचर में ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया। रोष स्वरूप उक्रांद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, श्रमिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममंगाई, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भगत चौहान व अर्जुन रावत ने बताया कि वह प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, पुलकित आर्य के पिता और भाई को जांच के दायरे में लाया जाए। उत्तराखंड में रजिॉर्ट पॉलिसी बनाई जाए। हरेक रिजॉर्ट 25 प्रतिशत हिस्सेदारी स्थानीय लोगों व 25 प्रतिशत जिले के मूल निवासियों की हो। साथ ही शसक्त भूकानून और मूल निवास कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन देने जा रहे थे। सभी पीएम से मिलें ये संभव नहीं है। इसलिए उन्हें रोककर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देने को कहा गया। तहसील में ज्ञापन देकर उक्रांद नेता वापस चले गए हैं। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। - संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed