फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Udham Singh Nagar captured Hockey Championship

ऊधमसिंह नगर ने कब्जायी हॉकी चैंपियनशिप

Tue, 12 Nov 2019 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar captured Hockey Championship
राज्य स्थापना दिवस पर शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग की आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर ने जीत लिया। उसने चमोली को 6-3 से हराकर खिताब कब्जाया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। मंगलवार अपराह्न फाइनल मुकाबला चमोली और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमें ऊधमसिंह नगर ने चमोली को 6-3 से हरा दिया। ऊधमसिंह नगर के बॉबी ने मैच के 5वें, 36वें मिनट में दो गोल, दीपांशु असवाल ने मैच के आठवें व 25वें मिनट में और अंकित ने 18वें व 45वें मिनट में दो गोल किए, जबकि चमोली की ओर से विष्णु विनय पुरोहित ने 19वें, 24वें मिनट में दो गोल और आशीष पुरोहित ने 15वें मिनट में एक गोल किया। इससे पहले हुए लीग मैच में चमोली ने चंपावत को 6-0 से हराया, जबकि छठे लीग मैच में ऊधमसिंह नगर ने चंपावत को 3-1 से पराजित किया। विजेता और उपविजेता टीमों को उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव हेम पुजारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार और संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका में तरुण रावत, केसी पंत, शैलेंद्र पंवार, अजर अहमद, नवीन कुंवर और स्कोरर व टाइमकीपर अजीत सिंह और नीरज रावत रहे। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी बागेश्वर जुवैद अहमद, जिलाध्यक्ष वॉलीबाल संघ चमोली अशोक रावत, कमलकिशोर सिंह, जगमोहन सिंह, यशवंत सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, गंभीर विष्ट, हेम दरमोड़ा, प्रकाश तिवाड़ी और हेमंत चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट
चमोली के प्रभाकरन बेस्ट स्कोरर
गोपेश्वर। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ऊधमसिंह नगर के लावेश कुमार, बेस्ट स्कोरर चमोली के प्रभाकरन, बेस्ट गोलकीपर बागेश्वर के विक्रम सिंह, उदीयमान खिलाड़ी चमोली के आशीष और बेस्ट स्ट्राइकर का खिताब ऊधमसिंह नगर के बॉबी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed