फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two women tourists from Chile and Spain stopped in Lohajung

चिली और स्पेन की दो महिला पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोका

Wed, 18 Mar 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two women tourists from Chile and Spain stopped in Lohajung
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देवाल क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थल व बुग्यालों में 15 अप्रैल तक पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बुधवार को चिली और स्पेन की दो महिला पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन

लोहाजंग के चौकी प्रभारी राजेंद्र गैरोला ने बताया कि लोहाजंग में स्पेन की रूबी और चिली की कैथी लोहाजंग में निजी लॉज में रहती हैं। कैथी और रूबी दोनों 29 नवंबर 2019 को भारत आई थीं। कैथी एक फरवरी को लोहाजंग पहुंचीं जबकि उनकी साथी स्पेन की रूबी 9 मार्च को ऋषिकेश से लोहाजंग आईं। पीक फीलिंग एडवेंचर ट्रेकिंग कंपनी के गाइड पुष्कर बिष्ट ने बताया कि दोनों विदेशी महिलाओं का दस साल का वीजा है। साथ ही चंडीगढ़ से आए पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोक दिया गया। वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने कहा कि पर्यटकों को लोहाजंग से वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed