{"_id":"c6c43d128f15c43790e4ca6798e12300","slug":"two-tulsi-product-will-launch-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी टी के दो और उत्पाद आज से बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी टी के दो और उत्पाद आज से बाजार में
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी ग्रीन टी के दो और उत्पाद शुक्रवार (आज) बाजार में उतरेंगे। तेजपात और अदरक मिक्स इस चाय को हार्क स्थानीय समूहों की ओर से तैयार किए गए बेहतर उत्पाद मान रहा है।
विज्ञापन
दोनों उत्पादों की लांचिग हार्क के सचिव महेंद्र कुंवर करेंगे। अब तक हार्क के संरक्षण में विभिन्न समूह तुलसी ग्रीन टी तैयार करते थे। हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर (हार्क) बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में वर्ष 2006 से ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
तीन चार वर्षों से समूह तुलसी का उत्पादन और तुलसी से बने उत्पादों का विपणन कर रहे हैं। कर्णप्रयाग, घाट, आदिबदरी सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 से अधिक गांवों में तुलसी का उत्पादन किसान कर रहे हैं, जिनसे समूह तुलसी खरीद कर तुलसी ग्रीन टी का उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन
ग्रीन टी की सफलता से उत्साहित समूह अब तुलसी मसाला (तेजपात) चाय और तुलसी जिंजर (अदरक) चाय दो नए उत्पादों को बाजार में उतार रहा है।
हार्क के कालेश्वर केंद्र प्रभारी गणेश उनियाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से इस वर्ष तुलसी के तीनों उत्पादों के 10 हजार पैकेट बाजार में बेचने का लक्ष्य रखा है।