फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   two sister dead in leopard attack

पार्था गांव की दो सगी बहने गुलदार की शिकार

Thu, 02 Jul 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन

पार्था गांव के आंछेटी तोक में बुधवार शाम सात बजे गुलदार ने दो सगी बहनों को निवाला बना दिया। दोनों बहनें जानवरों को जंगल से चरा कर गोशाला में बांधने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गोशाला के अंदर गुलदार घात लगाए था।

विज्ञापन


सूचना पर राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की। इसके बाद दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में पार्था के ग्रामीण मवेशी सहित गांव से करीब दो किमी दूर आंछेटी तोक में छानियों में रहते हैं। पार्था गांव के गंगा सिंह मवेशियों को तो छानियों में ले गए, लेकिन परिवार फिलहाल गांव में ही रहा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से गंगा सिंह की बड़ी बेटी लक्ष्मी (14) और तीसरे नंबर की बेटी कविता (9) शाम को मवेशियों को जंगल से चराकर गोशाला में बांधकर घर आती थी। बुधवार शाम सात बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर गंगा सिंह और उनकी पत्नी नरूली देवी छानियों की ओर चल दिए। जैसे की वह गोशाला के अंदर पहुंचे तो वहां बड़ी बेटी लक्ष्मी लहुलुहान पड़ी थी।

दूसरी बेटी को खोजने पर गोशाला से 50 मीटर दूर उसका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक मदन लाल और एमएस नेगी और होमगार्ड रामीलाल, पीआरडी जवान पान सिंह, वनक्षेत्राधिकारी धर्म सिंह गुसाईं, वन दारोगा राजेंद्र प्रसाद नैनवाल रात ढाई बजे घटनास्थल पर पहुंचे।


 वन क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह गुसाईं  ने बताया कि दोनों शवों पर गुलदार के पंजों के निशान थे। बाद में उनके जानवर भी गोशला के आसपास खेतों में मिले। ग्रामीणों का कहना है जानवर डरे सहमे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुलदार गोशाला में घात लगाए था। इसे देखकर जानवर भाग गए लेकिन दोनो बहनें भाग नहीं पाई, और गुलदार का शिकार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed