{"_id":"6999aeefd8c1e554e00c667b","slug":"two-mobile-teams-have-been-formed-to-monitor-exams-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117297-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए दो सचल दल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए दो सचल दल गठित
Sat, 21 Feb 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए दो सचल दल गठित
पोखरी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पोखरी ब्लॉक में दो सचल दल गठित कए गए हैं। जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण करेंगे। खंड शिक्षाधिकारी विनोद मटूड़ा ने बताया कि पोखरी ब्लॉक में कला विषय के विद्यार्थी न होने से जीआईसी गोदली, जीआईसी उड़ामांडा, जीआईसी पोगठा, जीआईसी थालाबैंड, जीआईसी देवीखेत, जीजीआईसी पोखरी, जीआईसी चौड़ी और जीआईसी सरमोला में 23 फरवरी को छात्र-छात्राएं पहली परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी, इसके अलावा दो सचल दल गठित किए गए हैं, एक दल का वह स्वंय नेतृत्व करेंगे, दूसरे दल का नेतृत्व उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट करेंगी। ब्लॉक के आठ परीक्षा केंद्रों में दसवीं के 374 और इंटर के 327 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। संवाद