{"_id":"577e88544f1c1be6567faadf","slug":"twelve-villages-falling-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह से अधिक गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह से अधिक गांवों का संपर्क टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
चमोली के बैरासकुंड मोटर मार्ग पर मोलागाड के पास भूस्खलन की चपेट में आई सड़क।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी और दशोली ब्लॉक के बारह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मीलों पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग बीती एक जुलाई को हुई बारिश में कई स्थानों पर बाधित है। जिसे अभी तक सुचारु नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग के बाधित होने से हालपा, गुड़म, मसोली, कलसिर, नैल, नौली, कुलेंडू, बछेर, रोपा, टेडा, सोनला, खनसाल आदि गांवों के ग्रामीण यहां मीलों पैदल दूरी नापकर बाजार पहुंच रहे हैं। जबकि इन सभी गांवों का मुख्य बाजार गोपेश्वर है।
विज्ञापन
इन गांवों के ग्रामीणों दूध, सब्जी व अन्य उत्पादों को बाजार में बेच कर आजीविका चलाते हैं। नैल गांव निवासी राजपाल सिंह और शिशुपाल सिंह का कहना है कि मार्ग बाधित होने के चलते अब उनकी सब्जियां खेत में ही खराब होने लगी हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ कहना बछेर गांव निवासी विनोद तिवाड़ी का है। वह अपने व्यापारिक कार्यों के लिए गोपेश्वर नहीं जा पा रहे है।इधर, एडीबी आपदा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है मार्ग सुचारु करने के लिये जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।