फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tribute paid to Victoria Cross winner Darban Singh Negi

विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 24 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Victoria Cross winner Darban Singh Negi
विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी को बहत्तरवीं पुण्यतिथि पर वार मेमोरियल फाउंडेशन एवं उत्तरी कड़ाकोट के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की सेना के लिए भी एक आदर्श हैं। अदम्य साहस को देखते हुए तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ब्रिटिश सरकार के सर्वोत्तम पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और वार मेमोरियल इंटर कालेज कर्णप्रयाग वीसी दरबान सिंह नेगी की ही देन है। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का नाम वीसी दरबान सिंह नेगी के नाम पर करने की मांग उठाई। कहा कि फाउंडेशन जल्द ही वीसी दरबान सिंह नेगी एवं उत्तराखंड के वीर सेनानियों की वीर गाथाओं पर एक किताब का प्रकाशन करेगा। इस मौके पर अवतार सिंह, लखपत सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुदर्शन सिंह, भुवन नौटियाल, डीएस बर्तवाल, हरेंद्र सिंह, संजय रावत और मोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

गोपेश्वर में अक्षत नाट्य संस्था के सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्हें याद किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, मंगला कोठियाल, दीवान सिंह नेगी, दीपक कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरबान सिंह नेगी के व्यक्तित्व को विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव दिया। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा, गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जन संचार केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. आशा राम डंगवाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर वीपी बहुगुणा, धनेश उनियाल, अर्जुन सिंह गुसाईं, जयकृत सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed