फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tribute paid to EO, Nagar Panchayat office closed

ईओ को दी श्रद्धांजलि, नगर पंचायत कार्यालय रखा बंद

Tue, 11 Aug 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to EO, Nagar Panchayat office closed
कार पर पत्थर गिरने से पोखरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी की मौत से पोखरी नगर में शोक की लहर है। नगर पंचायत में आयोजित शोक सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत सहित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उसके बाद नगर पंचायत कार्यालय बंद रखा गया। शोक सभा में सभासद हनुमंत कंडारी, सत्येंद्र कंडारी, योगेंद्र चौधरी, सोहन लाल, रेखा सती, समुंद्रा देवी, आशीष आदि ने शोक जताया। वहीं पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, ब्लाक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, जगदीश भट्ट, फतेराम सती, बीरेंद्र भंडारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, प्रेमबल्लभ खंडूडी, कुंवर सिंह खत्री, बीरेंद्र राणा, ग्रीस किमोठी, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्रपाल भण्डारी, सांसद प्रतिनिधि डा मातवर रावत आदि ने निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed