फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway: Pilgrims are reaching Badrinath and Hemkund after traveling amidst dust clouds

Badrinath Highway: बढ़ रही परेशानी, धूल के गुबार के बीच सफर कर बदरीनाथ और हेमकुंड पहुंच रहे यात्री

Tue, 11 Jun 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 11 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

बेलाकूची निवासी विद्या देवी ने कहा कि हेमकुंड साहिब के अधिकांश श्रद्धालु दोपहिया वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Badrinath Highway: Pilgrims are reaching Badrinath and Hemkund after traveling amidst dust clouds
बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबकोटी में धूल के गुब्बारों के बीच गुजर रहे यात्रा वाहन। संवाद

विस्तार

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु बदरीनाथ हाईवे पर धूलभरी यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। गत वर्ष जिन जगहों पर भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था वहां एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हिल कटिंग कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य तो किया गया लेकिन वहां डामरीकरण नहीं किया गया। ऐसे में बेलाकूची, पागलनाला, गडोरा, बिरही, छिनका में वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। लोगों ने यहां पानी के छिड़काव की मांग की।

विज्ञापन


Joshimath: ज्योर्तिमठ को लेकर नहीं कोई विवाद...बोले वासुदेवानंद महाराज-लिखित में नहीं बनाया किसी को शंकराचार्य
विज्ञापन


बेलाकूची निवासी विद्या देवी ने कहा कि हेमकुंड साहिब के अधिकांश श्रद्धालु दोपहिया वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। गडोरा के अयोध्या प्रसाद हटवाल ने कहा कि हाईवे पर दिनभर धूल उड़ रही है जो होटल, प्रतिष्ठान के साथ ही घरों में घुस रही है। वहीं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि जल्द हाईवे पर डामरीकरण कार्य किया जाएगा। जहां संभव होगा वहां पानी का छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed